





आजमगढ़: थानाध्यक्ष रौनापार मन्तोष सिंह की टीम बेलकुण्डा बाजार में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि टेकनपुर पुलिया के पास कुछ व्यक्ति एक सफेद गाड़ी में जाली करेंसी नोट का लेन-देन कर रहे हैं। इस सूचना पर चौकी प्रभारी महुला उ0नि0 विवेक सिंह, उ0नि0 अनुराग पाण्डेय तथा सेकेण्ड मोबाइल में लगे व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला की पूरी टीम को जोकहरा मंदिर के पास बुलाया गया। तत्पश्चात पुलिस बल की तीन टीम बनाकर टेकनपुर पुलिया से अभियुक्तगण—
1. नितिन सिंह उर्फ भोला पुत्र स्व0 अलगू सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार उम्र करीब 22 वर्ष
2. ऋषिकेश सिंह उर्फ शनि पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार उम्र करीब 22 वर्ष
3. अभिषेक सिंह उर्फ कान्हा पुत्र सुशील सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार उम्र करीब 22
4. आदित्य सिंह उर्फ चन्की पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार उम्र करीब 28 वर्ष
5. शिवम सिंह उर्फ विदुर पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना रौनापार उम्र करीब 22 वर्ष
6. मुन्ना पांडेय पुत्र स्व0 कृष्ण मुरारी पांडेय निवासी कस्बा बड़हलगंज (न्यू टीचर कालोनी चिल्लूपार) थाना बड़हलगंज जनपद
गोरखपुर उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ व निशानदेही के आधार पर ग्राम जगदीशपुर थाना जीयनपुर से अभियुक्त 7. मनोज कुमार पुत्र रामशकल निवासी ग्राम गांगेपुर (गांधीनगर) थाना रौनापार उम्र करीब 31 वर्ष और 8. रुद्र पांडेय पुत्र राकेश पांडेय निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना जीयनपुर उम्र करीब 19 वर्ष को जाली नोट बनाने में प्रयुक्त उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि इस गिरोह का सरगना मनीष मिश्रा पुत्र विभूति मिश्रा निवासी बरडिहा थाना रौनापार है। उसके निर्देशन में सभी लोग मिलकर लैपटॉप व प्रिन्टर की सहायता से A-4 साइज के पेपर पर जाली करेंसी नोट प्रिन्ट करते थे। इसके बाद प्रिन्ट किये गये जाली नोटों को पेपर कटर से काटकर असली नोटों के आकार में तैयार किया जाता था।
अभियुक्तगण जाली नोटों को असली नोटों की गड्डियों के बीच में रखकर बाजारों, दुकानों तथा लेन-देन के दौरान लोगों को देकर चलाते थे, जिससे सामान्य व्यक्ति आसानी से पहचान नहीं कर पाता था। इस प्रकार ये लोग जाली करेंसी को बाजार में प्रचलित कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*आपराधिक इतिहास-*
1. नितिन सिंह उर्फ भोला पुत्र स्व0 अलगू सिंह
A- मु0अ0सं0 138/18 धारा 379/411 भादवि थाना जीयनपुर
B- मु0अ0सं0 507/17 धारा 379/411/420/467/468 भादवि थाना कोतवाली
C- मु0अ0सं0 323/19 धारा 41/411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली
D- मु0अ0सं0 28/19 धारा 379/411/419/420/468/467/471 भादवि थाना रौनापार
2. ऋषिकेश सिंह उर्फ शनि पुत्र रवीन्द्र सिंह
A- मु0अ0सं0 56/24 धारा 323/504/506/427 भादवि थाना रौनापार
3. अभिषेक सिंह उर्फ कान्हा पुत्र सुशील सिंह
A-मु0अ0सं0 237/19 धारा 147/148/308/323/452/506 भादवि थाना रौनापार
B- मु0अ0सं0 199/19 धारा 323/504/506 भादवि थाना रौनापार
4. आदित्य सिंह उर्फ चन्की पुत्र रवीन्द्र सिंह
A- मु0अ0सं0 170/19 धारा 323/504/506/352/452 भादवि थाना रौनापार
B- मु0अ0सं0 198/19 धारा 147/323/427भादवि थाना रौनापार है।
बरामदगी में
1. 01 सफेद कार i-10
2. 1,19000/- रुपये की जाली मुद्रा
3. 28,400/-रुपये के A-4 साइज के 29 पेपर पर एक तरफ छपे जाली नोट
4. 02 पैकेट बन्द व 01 पैकेट खुल A-4 साइज पेपर,
5. 01 अदद प्रिंटर कैनन कम्पनी का मय USB केबल,
6. कलर इंक बाटल जिसमें 02 अदद प्लास्टिक की शीशी में भरा हुआ।
7. 04 प्लास्टिक की खाली इंक बाटल
8. 03 इंक बाटल आधी भरी हुई
9. 01 लैपटाप मय चार्जर HP कम्पनी का
10. 01 की-बोर्ड मय माऊस प्रो-डाट कम्पनी का
11. 01 पेपर कटर
12. 04 प्लास्टिक की क्लिप बोर्ड पारदर्शी
13. 01 स्टील का स्केल 12 इंच का
14. 01 जिस्क ड्राईव तोशिका कम्पनी का
15. एक डीवीडी/सीडी रिराइटेबल ड्राइव एचपी कम्पनी का
16. 07 मोबाईल जामा तलाशी से बरामद हुए हैं।
