





आजमगढ़: बता दें कि 03 मार्च को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत तकिया क्षेत्र में होलिका जुलूस के दौरान कुछ अराजकतत्वों द्वारा अपनी बेल्ट निकालकर हंगामा करते हुए शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर संज्ञान में आया था। उक्त वीडियो एवं फोटोग्राफ का गहन अवलोकन कर संबंधित अराजकतत्वों की पहचान की जा रही थी। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए जुलूस के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले 07 अराजकतत्वों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस अथवा त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने, अराजकता फैलाने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
