





आजमगढ़ : हिंदुस्तान की जीत के बाद रविवार की रात को भारी भीड़ शहर के मुख्य चौक पर उमड़ पड़ी। क्रिकेट लोगों के दिल में बसता है। आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में हिंदुस्तान की न्यूजीलैंड पर एक तरफ़ा दमदार 96 रन की जीत ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही न्यूजीलैंड की पूरी टीम आउट हो गई चारों दिशाओं से लोगों की भीड़ चौक पर पहुंचने लगी। सभी लोग अबीर गुलाल एक दूसरे को लगा कर होली का नजारा दिखा दिए। तो वही आतिशबाजी से दिवाली का माहौल बन गया।
