बीजेपी कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिला लालगंज की कार्यशाला का हुआ आयोजन, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

Blog
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वंदन अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी लालगंज के द्वारा जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित होकर कार्यशाला को संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रस्तवाना में कहा कि शक्ति वंदन अभियान के लिए 15 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है जिसके माध्यम से सरकार की सभी उपलब्धियों को जनता के बीच में ले कर जायेंगे।
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ व मातृशक्ति से संपर्क व संवाद स्थापित कर केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं व उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी। भाजपा के कार्यकर्ता विधान सभा स्तर पर कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को सम्मानित कर उन्हे किट उपलब्ध कराएगी।मंडल के समस्त सहायता समूह की बहनों के साथ व्यक्तिगत संपर्क एवं संवाद का कार्यक्रम सुनिश्चित करना है। जिला व मंडल की अभियान टोली स्वयं सहायता समूह की सूची बना कर पत्रक के साथ केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। मंच का संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, शेर बहादुर सिंह,बीचंद्रजीत तिवारी, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू,अजय यादव, ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू, कोयलसा ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध, सहित सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

बीजेपी लालगंज कार्यालय पर भाजपाइयों की हुई कार्यशाला

शक्ति वंदन अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे मुख्य अतिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *