कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized

आज़मगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के चकिया इब्राहीमपुर गांव में सोमवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव गांव के पश्चिम स्थित कब्रिस्तान में शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पुत्र हवलदार ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव का एक युवक कब्रिस्तान की ओर गया, जहां उसने शीशम के पेड़ से वृद्ध का शव लटका देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद सरायमीर पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, वृद्ध की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *