


जहानागंज थाना के कोल्हूखोर में शनिवार को दिन में घर के कमरे में 12 वर्षीया लड़की ने छत के चुल्ले पर दुपट्टा के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था उसके माता-पिता बाहर गए थे। थोड़ी देर बाद घर वापस आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय लेकर आयी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका का नाम उजाला था और उसके पिता का नाम चौधरी है। मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि घटना के समय घर के लोग इधर-उधर काम पर गए थे। घटना का कारण क्या है यह किसी को नहीं मालूम। लड़की पढ़ाई करती थी। किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं है।