तहसील बार अध्यक्ष के चुनाव में राम प्रताप यादव को मिली जीत, मंत्री पद पर चन्द्रभान आजाद विजयी, अन्य का निर्विरोध चुनाव

Blog
Spread the love

तहसील मार्टीनगंज के अंतर्गत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राम प्रताप यादव 27 मत पाकर विजयी घोषित हुए। वहीं पर उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय बहादुर सिंह ने 20 वोट हासिल किया। एक मत अध्यक्ष पद के लिए अवैध पाया गया। वहीं मंत्री पद के लिए चंद्रभान आजाद 27 मत पाकर विजई घोषित हुए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ यादव को 20 वोट प्राप्त हुए। मंत्री पद के एक अन्य प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह को मात्र एक वोट मिला। इसके पहले उपाध्यक्ष पद के लिए सुहेलदेव राजभर व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नागीश चंद्र मिश्र व सह मंत्री मांता प्रसाद यादव व कोषाध्यक्ष आलोक यादव निर्विरोध चुने गए हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध राज यादव, सुरेंद्र मिश्र, परमेश्वरी लाल, की देखरेख में वैधानिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश सिंह व निवर्तमान मंत्री बद्रिका प्रसाद यादव अधिवक्ता बृजेश सिंह राजू, मनोज आंबेडकर, सुरेंद्र मिश्रा अवनीश यादव, कमल राय संदीप यादव फखरे आलम सतीश यादव भानु प्रताप यादव मोहम्मद राशिद सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

मार्टिनगंज तहसील बार का चुनाव संपन्न

राम प्रताप यादव अध्यक्ष पद पर विजयी, चंद्रभान आजाद बने मंत्री

उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष व सह मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *