सी.पी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल्स का सीबीएसई 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, मिर्जा ईशान बेग बने टॉपर, 25 बच्चों के 90 फीसदी से ज्यादा मार्क्स

Uncategorized

आजमगढ़। सी.पी.एस. ग्रुप आफ स्कूल्स का सीबीएसई कक्षा-10 सत्र 2025-26 का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ के छात्र मिर्जा ईशान बेग ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। कु. श्वेता जैसवार ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गौरव मौर्या ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अल्तमश तसलीम ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान तथा राजकृष्णा यादवेन्द्र ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी छात्रों में आदित्य यादव (94.2 प्रतिशत) छठे, देवेन्द्र प्रताप सिंह (94 प्रतिशत) सातवें, तुषार गिरी (93.8 प्रतिशत) आठवें, निष्ठा सिंह (93.4 प्रतिशत) नौवें तथा ध्रुव कुमार (93.0 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे। इस वर्ष सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर के 233 तथा सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर के 91 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 254 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक, 135 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इस शानदार परिणाम पर विद्यालय के संस्थापक जनाब अयाज अहमद खाँ, चेयरपर्सन तरन्नुम खानम, प्रबंधक जनाब नवाज अहमद खाँ, डॉ. आजाद अहमद खाँ, प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह एवं जनाब नियाजुद्दीन सहित समस्त प्रबंधन समिति ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा सी.पी.एस. परिवार के सभी शुभचिंतकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *