






आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर में खाकी बाबा मंदिर के पास स्थित पोखरा में गुरुवार की सुबह युवक का उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।देवगांव कोतवाली के लालगंज गोला बाजार निवासी 45 वर्षीय ऋषिकेष गिरी बुधवार को घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे, परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। उनका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह मसीरपुर में खाबी बाबा मंदिर पोखरा में उतरया हुआ शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है ।
