






आजमगढ़: थाना निजामाबाद पुलिस ने सक्रिय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध गैंगचार्ट अनुमोदित होने के बाद थाना निजामाबाद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
दिनांक 21 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर भदुली पुल सिवली के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित चौहान, राहुल चौहान, अभिषेक चौहान निवासी बलरामपुर थाना कोतवाली तथा संदीप कुमार निवासी सिकरौरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ शामिल हैं।
➡️ गिरोह के सदस्यों पर चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
➡️ पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
➡️ गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजनरायण पाण्डेय, कांस्टेबल दीपक कुमार पासवान, मुकेश विश्वकर्मा, महिला कांस्टेबल सुमन सिंह, रिजर्व कांस्टेबल कुलदीप सिंह एवं महिला रिजर्व कांस्टेबल मेनका जायसवाल शामिल रहीं।
