आजमगढ़ में 23 अप्रैल से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज़, 8 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम

Uncategorized

आजमगढ़। जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय एसोसिएशन की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक (विधान परिषद सदस्य) ने उनके बड़सरा खालसा स्थित आवास पर की।
संघ के सचिव अजेंद्र राय ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्घाटन 23 अप्रैल को शाम 5 बजे सुखदेव पहलवान स्टेडियम में होगा। इस दौरान एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, योगासन और स्केटिंग सहित कुल आठ खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
आयोजन के संयोजक दिनेश सिंह के अनुसार एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और कुश्ती की प्रतियोगिताएं सुखदेव पहलवान स्टेडियम में होंगी। वहीं स्केटिंग राहुल सांकृत्यायन स्कूल लछीरामपुर, खो-खो पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल और योगासन मंगलम मैरिज हॉल सिधारी में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 1200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए 60 तकनीकी निर्णायकों की टीम भी तैनात की जाएगी। विभिन्न खेलों के संचालन की जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
बैठक में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए संयोजक दिनेश सिंह से मोबाइल नंबर 9415837310 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *