नाबालिग के साथ दुष्कर्म व अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़ में वादी द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री की अश्लील फोटो, वीडियो अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र पारस पटेल निवासी उर्दिहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष द्वारा बनाकर वायरल की जा रही है तथा मोबाइल नंबरों के माध्यम से परिजनों को भेजी गई है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों एवं पीड़िता के बयान के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा नाबालिग के निजी क्षणों की फोटो, वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया तथा वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। उक्त तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 376(1) IPC व 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा 67बी आईटी एक्ट की वृद्धि की गई। उ0नि0 सिद्धेश्वर सिंह व हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र पारस पटेल निवासी उर्दिहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *