कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर हत्या करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र में कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, महुवारी गांव निवासी प्रियंका सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल को पुरानी रंजिश खत्म करने के बहाने संध्या सिंह और अर्चना सिंह ने उसके भाई को अपने घर बुलाया और कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने पहले संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसे बाद में मौत के बाद हत्या की धारा में परिवर्तित किया गया।
शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपित महिलाओं को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की भी सहायता ली गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल रत्नेश कुमार सिंह, महेश यादव तथा महिला कांस्टेबल पूनम मौर्या और ज्योति सोनकर शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *