दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, पांच गंभीर घायल, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, रोते-बिलखते परिजनों से दहल उठा घटनास्थल

Uncategorized


लालगंज ( आजमगढ ) देवगांव कोतवाली के लालगंज-तरवां मार्ग पर सोमवार को नरसिंहपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
बरदह थाना क्षेत्र के बाउआपार निवासी 40 वर्षीय कंचन पुत्र रामजीत व सदानन्द पुत्र बुद्ध निवासी वंडागांव अपनी रिश्तेदारी में खरिहानी जा रहे थे।नरसिंहपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। व सदानन्द गम्भीर रूप से घायल हो गया ।
दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात दंपति और उनके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बड़गांव, देवगांव निवासी 60 वर्षीय सदानंद पुत्र बुद्ध भी हादसे में घायल हो गए, जिनका इलाज लालगंज अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दंपति और उनके दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर बड़गांव प्रधान रविन्द्र नाथ राय और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मदन लाल, जगतू चौहान,शुभम राय लालगंज अस्पताल पहुंच गए। वहां कर्मचारियों की लापरवाही और सीएमएस की अनुपस्थिति देखकर लोग भड़क उठे। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
परिजनों के अनुसार मृतक कंचन तीन मई को ही दुबई से घर वापस लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी रीता, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए थे। मृतक कचनं अपनी ससुराल बडागांव थाना देवगांव में रहता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *