






आजमगढ़ जिले के चंद्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में रविवार को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण एकता परिषद और परशुराम सेना सहित विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा के वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुन्दन’ ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव अन्याय के खिलाफ खड़े होकर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परशुराम पराक्रम, सत्य और नीति के प्रतीक हैं तथा उन्होंने समाज से भय और आतंक को समाप्त करने का कार्य किया।
वहीं, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ और प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान तपस्वी और चिरंजीवी बताया।
कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण एकता परिषद के विशाल उपाध्याय ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। आश्रम के महंत बमबम गिरि के निर्देशन में पं. श्रीराम मिश्र व अन्य विद्वानों ने विधिवत पूजन संपन्न कराया।
इस दौरान भाजपा नेता अखिलेश मिश्र ‘गुड्डू’, आर.पी. राय, अशोक कुमार तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, संजय दुबे, बंशीधर पाठक, डॉ. एच.एन. पाठक, महंत संजय पांडेय, अजय पांडेय, दिलीप मिश्रा, अश्विन दुबे, सुनीता उपाध्याय, रागिनी तिवारी, सुरेन्द्र पाठक, बलराम तिवारी, घनश्याम पाण्डेय, सच्चिदानंद पांडेय, रविन्द्र चैबे, राकेश तिवारी, अखिलेश तिवारी, पुनीत उपाध्याय, दामोदर चैबे, गंगाशंकर मिश्रा, सूर्यप्रकाश मिश्रा, राकेश कुमार राय, अश्विन त्रिपाठी, शैलेष राय, गुलाब राय, सुधाकर पाठक, सजन राय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
