






आजमगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज परिसर के पास महिला का चैन काटने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई चैन और नकदी भी बरामद की है।
घटना 20 अप्रैल 2026 की है, जब वादिनी श्रीमती चन्द्रवती देवी पत्नी स्व. प्रभुनाथ सिंह चौहान निवासी पुरादुर्जन राम, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ अपने दामाद के साथ दवा लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रोडवेज के पास एक ऑटो में सवार चार महिलाओं ने योजनाबद्ध तरीके से उन्हें निशाना बनाया।
बताया गया कि एक महिला ने बातचीत और नाटक के जरिए वादिनी को भ्रमित किया, जिससे वह घबरा गईं। इसी मौके का फायदा उठाकर अन्य महिलाओं ने उनके गले से सोने की चैन काट ली। घटना के बाद जब वादिनी ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों और उनके साथ आए व्यक्ति की मदद से चारों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में चारों महिलाओं ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वे ऑटो में बैठकर यात्रियों को निशाना बनाती हैं और इसी तरह धोखे से चैन व नकदी चोरी करती हैं। उन्होंने सठियांव क्षेत्र में भी इस तरह की घटना करना कबूल किया है।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण—
शीला देवी पुत्री सीताराम, निवासी सिधुआपार, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर
गुड्डी पत्नी मुन्नु, निवासी लखनपारा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर
काजल पत्नी करन, निवासी लखनपारा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर
संजना पत्नी परवाना कुमार, निवासी लखनपारा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर
बरामदगी—
01 पीली धातु की चैन
₹2000/- नकद
पुलिस द्वारा चारों अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सूर्यपाल, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा की गई।
