आजमगढ़: प्लाटिंग विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी और जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार, घटना के समय दूसरे पक्ष के लोगों ने इन आरोपियों को किया था घायल

Uncategorized

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में प्लाटिंग विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जिला चिकित्सालय से हिरासत में लिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
घटना 19 अप्रैल 2026 की है, जब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे ग्राम सठियांव स्थित त्रिदेव ग्रुप प्लाटिंग स्थल पर हिस्सेदारी और निवेश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला शुरू हो गया।
इस हिंसक झड़प में सत्यानन्द चौबे और विकास चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में भर्ती कराया गया। मामले में थाना मुबारकपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान 20 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचकर दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
सत्यानन्द चौबे पुत्र स्व. कतवारू चौबे, निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ
विकास चौबे पुत्र सर्वानन्द चौबे, निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ
गिरफ्तारी का स्थान/समय—
जिला चिकित्सालय आजमगढ़, दिनांक 20.04.2026, समय करीब 19:50 बजे
इस मामले में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 146/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *