महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, सामान फेंका, स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटिला गांव निवासी एक महिला ने सगे पट्टीदारों गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर भी शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। बुधवार को एसएसपी से निवेदन की है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटिला गांव निवासी ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग घर में घुस आए और उसे अकेला पाकर अभद्र टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ दिए।
पीड़िता के अनुसार, शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी पक्ष के अन्य लोग भी वहां आ गए और घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। इस दौरान उसके गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
महिला का कहना है कि उसने उसी दिन थाना रानी की सराय में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे परेशान होकर उसने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने मांग की है कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *