घर से 3 किमी दूर 3 दिन से गायब युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, मांग में सिंदूर था, बस्ती जिला निवासी आरोपी फेरी वाले को पुलिस ने 4 दिन पहले ही गिरफ्तार कर भेजा था जेल

Uncategorized

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में एक गांव में 22 वर्षीया युवती का अलसुबह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर अकबाली शाह मंदिर के गेट के निकट शीशम के पेड़ की डाल से दुपट्टा के सहारे लटका मिलने से सनसनी मच गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर थाना की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़की घर से तीन दिन पूर्व गायब हुई थी। आरोप था लड़की को भगाने का आरोपी बस्ती जिला के रूधौली थाना के केहडिवा निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र जब्बार था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर 4 दिन पूर्व अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया था। अब्दुल जेल में था। वहीं लड़की घर लौट आई थी। अब्दुल तीन वर्षों से मृतका के गांव में किराए पर कमरा लेकर प्लास्टिक के सामान की फेरी लगा कर बिक्री करता था। इसी दौरान उसने युवती को जाल में फंसा लिया था। रविवार को लड़की का शव मिला तो उसकी मांग में सिंदूर था। सूट पहनी थी। तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। पिता पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। शव को लेकर मृतका की मां ने तहरीर दी। जब आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी तब लड़की ने परिजनों के सामने आत्महत्या की धमकी दी थी। इसके बाद अगले दिन गायब हो गई। हालांकि जहां पर डाल पर शव लटका मिला उस पर चर्चा थी कि लड़की अपने से अकेले नहीं पहुंच सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *