चार माह बाद कोर्ट की सख्ती से दर्ज हुई FIR, पत्रकार के भाई सुधाकर पाठक की संदिग्ध मौत मामले में छह नामजद

Uncategorized

नामजदआजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार पदमाकर पाठक के भाई सुधाकर पाठक की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया था।परिजनों के अनुसार 16 अप्रैल 2026 की शाम सूचना मिली कि पुराने जेल के सामने पावर हाउस के पीछे बंधे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले शव को लावारिस मानकर कब्जे में ले लिया, लेकिन बाद में मोबाइल फोन के जरिए मिली जानकारी और शव की तस्वीर से उसकी पहचान सुधाकर पाठक के रूप में हुई।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोस्टमार्टम में गले पर गंभीर चोट, गले की हड्डी टूटने तथा शरीर पर कई चोटों के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हुई। परिजनों का कहना है कि सिविल लाइन स्थित विजयालक्ष्मी राय के देशी शराब ठेके पर पैसों के लेन-देन को लेकर सुधाकर पाठक के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद शव को टोटो में लादकर पुराने जेल के सामने सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक की जेब से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज निकाल लिए गए। उनका दावा है कि पूरी घटना शराब ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है तथा शव ले जाने में प्रयुक्त टोटो संख्या UP50 CT 5777 का भी प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है।पुलिस कार्यालय और शहर कोतवाली में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दाखिल की। कोर्ट द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।एफआईआर में विनोद राय पुत्र जनार्दन राय, निवासी बनगांव थाना निजामाबाद, नन्दू यादव (देशी शराब ठेके का सेल्समैन), धर्मेन्द्र उर्फ पिंटू (अंडा विक्रेता), एक अज्ञात व्यक्ति, टोटो चालक जावेद तथा उसके सहयोगी सोनू समेत छह नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष ढंग से की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *