






आजमगढ़: थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए छेड़खानी व पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 20 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना कन्धरापुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रतिवादी अविनाश यादव, जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है, द्वारा उसकी नाबालिग नातिन (कक्षा 03 की छात्रा, उम्र लगभग 11 वर्ष) को पढ़ाने के बहाने कार्यालय कक्ष में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की गई। पीड़िता द्वारा किसी प्रकार स्वयं को छुड़ाकर घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी गई, जिसके आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 74 बीएनएस व 3(1)द, 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट तथा 9(M)/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी।
विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त अविनाश यादव पुत्र जयसिंह यादव निवासी ग्राम व पोस्ट गंगरौली थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, हाल पता श्रीमती मेवाती देवी प्राथमिक विद्यालय धरसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष को सेहदा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया, थाना कन्धरापुर, हे0का0 अजय कुमार कन्नौजिया, थाना कन्धरापुर, का0 विनय कुमार यादव, थाना कन्धरापुर हैं।
