पोखरी पट्टा, मछली बिक्री के हिसाब-किताब एवं पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में 15 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीनी विवाद, पैसों के लेन-देन, पारिवारिक कलह एवं आपसी कहासुनी से जुड़े मामलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 15 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में चालान किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरौना में पारिवारिक विवाद के मामले में पंकज गुप्ता पुत्र रामबचन गुप्ता को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। ग्राम बर्रा में आपसी विवाद के मामले में अली अहमद पुत्र स्व. जब्बार एवं समसुद्दीन पुत्र स्व. अब्बास के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत शाहिद पुत्र हलीम, सलमान पुत्र शरीफ, रेहान पुत्र शरीफ निवासीगण बर्रा तथा गुड्डू पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी बारी, थाना गौरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर का भी चालान किया गया।
इसी क्रम में ग्राम विजौली में पोखरी पट्टा, मछली बिक्री के हिसाब-किताब एवं पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फतेहबहादुर पुत्र स्व. पल्टू राम एवं मुन्ना सरोज पुत्र लौटन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ग्राम पारा में मिट्टी पाटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बुद्धराम पुत्र लखन्ती, जीतेन्द्र पुत्र दूधनाथ, सीमा देवी पत्नी लखन्ती, द्रोपती देवी पत्नी दूधनाथ, शनिचरा पत्नी शोभनाथ एवं सुमन पत्नी वीरु का चालान किया गया।
इस प्रकार थाना बरदह पुलिस ने कुल 15 व्यक्तियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विधिक कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई वरीय उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक मनीष सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल सहित थाना बरदह पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *