हत्या प्रकरण में वांछित गैंगेस्टर गिरफ्तार, घर से दबोचकर पुलिस ने किया अरेस्ट, संगठित अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप, कई मुकदमे हैं दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित गैंगेस्टर एक्ट के एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, पठखौली निवासी चाँदनी पाठक ने 18 फरवरी 2025 को अपने पति राजेश चन्द्र पाठक के लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बाद में 19 फरवरी 2026 को थाना जीयनपुर क्षेत्र में राजेश चन्द्र पाठक का शव बरामद हुआ, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान हरिकेश चौहान निवासी शेखपुरा अहियाई थाना कोतवाली का नाम प्रकाश में आया। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया। इसके बाद आरोपी की संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई।
23 मई 2026 को उपनिरीक्षक सूर्यपाल व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरिकेश चौहान (उम्र करीब 46 वर्ष) को उसके घर से दोपहर करीब 12:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *