






आजमगढ़: (आशीष कुमार निषाद)अतरौलिया क्षेत्र में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम ने बेटियों की सफलता की नई इबारत लिख दी है। टॉप-10 सूची में क्षेत्र की कई छात्राओं ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं विद्यालय स्तर पर भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सफल विद्यार्थियों के सम्मान में विभिन्न स्कूलों में समारोह आयोजित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालयवार प्रदर्शन:
एमपी मेमोरियल चिल्ड्रन स्कूल, अतरौलिया (हाईस्कूल)
असबेश (92.16%) प्रथम, प्रियांशु यादव (90.16%) द्वितीय और साक्षी यादव (89.33%) तृतीय स्थान पर रहे।
जय मंगल यादव स्मारक इंटर कॉलेज, मदियापार (हाईस्कूल)
रितिका गुप्ता व रिया गुप्ता (92.33%) संयुक्त रूप से प्रथम, रिचा यादव व अंशु यादव (91.33%) द्वितीय तथा मुस्कान यादव (91%) तृतीय रहीं।
इंटरमीडिएट (विभिन्न विद्यालय)
दीक्षा यादव (85%), अर्चना यादव (84.2%), सलोनी गुप्ता व रितेश रस्तोगी (83.2%) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), अतरौलिया
इंटर में खुशी निषाद (85.8%) व अंशिका वर्मा (77.4%) तथा हाईस्कूल में श्रद्धा (87%), हर्षिता व प्रिंसी (84.6%) ने अच्छे अंक प्राप्त किए।
पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज (हाईस्कूल)
विज्ञान वर्ग: आस्था उपाध्याय (93.66%), निशा यादव (92.50%), प्रगति मौर्य (92.33%)
अन्य छात्र: प्रीति यादव (87%), खुशी वर्मा (79.2%), अतुल यादव (76.6%)
कला वर्ग: रागनी विश्वकर्मा (84.4%), आकांक्षा यादव (82.8%), शीतल वर्मा (81.8%)
जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन:
अंश यादव (आर एल मेमोरियल हाईस्कूल, कनैला) – 576/600 (96%), जनपद में तीसरा स्थान
अपेक्षा यादव (लोदी किसान इंटर कॉलेज) – 571/600 (95.1%), जनपद में 8वां स्थान (अध्यापक बनने की इच्छा)
प्रीति यादव (लोदी किसान इंटर कॉलेज) – 571/600 (95.1%), जनपद में 8वां स्थान (आईएएस बनने का सपना)
श्रेया गुप्ता (लोदी किसान इंटर कॉलेज) – 570/600 (95%), जनपद में 9वां स्थान (आईएएस बनने का लक्ष्य)
स्तुति मिश्रा (श्री राम अवतार यादव इंटर कॉलेज, गोईजी) – 452/500 (90.4%), जनपद में 7वां स्थान (शिक्षक बनने की इच्छा)
श्रेया यादव (उसी विद्यालय) – 447/500 (89.4%), जनपद में 8वां स्थान (डॉक्टर बनने का सपना)
इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों व प्रबंधकों ने कहा कि बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
