






आजमगढ़ : (सतीराम)
महराजगंज थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सलीम निवासी सुरजीपुर उम्र 70 वर्ष नामक एक व्यक्ति अचानक गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ने लगी | मृतक के साथ आये राजेश यादव के अनुसार, हम दोंनो किसी कार्य से थाने में लगभग 9:45 बजे दिन में पहुंचें तथा गाड़ी खड़ी कर चाय पीने बाहर चले गए | लगभग 10:15 थाने परिसर में पुनः अंदर प्रवेश करते ही उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वह एक पेड़ पकड़कर बैठ गया इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, वह जमीन पर गिर गया |मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे संभालने की कोशिश की और आनन-फानन में पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की व्यवस्था की, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया |डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है| घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए| मृतक के बड़े लडके ईशरार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि मृतक पहले से ही हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था | उनका कहना है कि अचानक तबीयत बिगड़ने से यह घटना हुई है |पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है| वहीं, घटना के बाद थाना परिसर में कुछ देर के लिए माहौल गमगीन बना रहा|
