सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायभादी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरायभादी गांव निवासी विकास यादव (13 वर्ष) पुत्र हीरालाल यादव शुक्रवार दोपहर साइकिल से गांव के सामने चिरैयाकोट-खरिहानी मार्ग पर दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि विकास दो भाइयों में छोटा था और वह बाल गोपाल इंटर कॉलेज, बड़हलगंज में कक्षा 6 का छात्र था। उसके पिता खरिहानी बाजार में मिठाई की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
हादसे के बाद मां मंशा देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
इस संबंध में तरवां थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *