सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अंजली यादव 98.6% बनी जनपद टॉपर

Uncategorized

आजमगढ़: वार्षिक परीक्षाफल

आज दिनांक 13 मई 2026 को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली ने कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया ।

जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर, आजमगढ़ की छात्रा मानविकी वर्ग से अंजली यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 98.6% प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त गणित वर्ग से द्वितीय स्थान फुटी यादव ने 95.4%, मानविकी वर्ग से तृतीय स्थान महक राय 95.2%, चतुर्थ स्थान अंजली सिंह 95%, पंचम स्थान दिव्या तिवारी 94.8%, षट्द्म स्थान निलय सिंह 94.6%, तथा जीव विज्ञान से पीयूष पाण्डेय 94.6% सप्तम् स्थान पर सिमरन यादव, शिवांगी राय तथा जागृति त्रिपाठी ने 94.2%, अष्ट्म स्थान पर सुधांशु पाण्डेय 93.4%, नवम स्थान पर नवनीत यादव 93.% तथा दशम् स्थान पर ब्यूटी 92.6% प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में दिव्या तिवारी, हानिया खान, खुशी गोंड, सिमरन यादव और साक्षी यादव ने चित्रकला विषय में 100 अंक, पवन्या यशस्वी ने भारतीय संगीत में 100 अंक तथा महक राय ने राजनीति विज्ञान में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

ज्ञात हो कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल सम्पूर्ण रिजल्ट उत्कृष्ट व शत प्रतिशत रहा ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों ने कठिन परिश्रम किया जिसका उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिला है।

विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रर्दशन पर विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि यह परीक्षाफल विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्च्चों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है एवं हम भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए प्रयासरत रहेंगे ।

नोट-इसी वर्ष मण्डल स्तर पर विद्यालय की दशवीं की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *