दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट क्षेत्र में किया प्रदर्शन, सरकार के इशारे पर ईडी की कार्रवाई का आरोप

Blog
Spread the love

एक दिन पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी के हाथों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में बीजेपी सरकार के विरोध को लेकर लिखी तख्तियों को लेकर नारेबाजी भी की गई। केंद्र सरकार पर हिटलर शाही करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि वह लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। लेकिन किसी को ज्ञापन नहीं सौंप रहे हैं। क्योंकि सभी संस्थाएं मोदी जी के कब्जे में हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई इलेक्टोरल बॉन्ड के खुलासे के चलते की गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बार-बार आवाज उठा रहे थे। जो शराब कंपनी का नाम लिया जा रहा है उसने इलेक्टोरल बॉन्ड मोदी जी के चरणों में रखा था। राजेश यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने का काम किया जा रहा है। बीजेपी सरकार नहीं चाहती कि कोई भी विपक्षी दल चुनाव में रहे। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते को सीज कर दिया गया। लगातार उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। आम आदमी पार्टी लगातार इसका विरोध करती रहेगी। सुनते हैं राजेश यादव ने क्या जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट क्षेत्र में किया प्रदर्शन

सरकार के इशारे पर ईडी की कार्रवाई का लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *