महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अराजी अमानी गांव के निवासी देवनारायण यादव के अनुसार 14 वर्षीय अखिलेश अपने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित बेर के पेड़ से बेर तोड़ कर खाने गया था। लेकिन जब कुछ घंटे बाद नहीं वापस आया तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। तभी गांव के एक बच्चे ने बताया कि अखिलेश बेर के पेड़ के पास ही गिरा पड़ा है। जब वहां पर लोग पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। अखिलेश कक्षा 5 का छात्र था।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी में हुई घटना
संदिग्ध हालत में किशोर की हुई मौत
शव का कराया गया पोस्टमार्टम