पल्हना ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने डीएम से लगाई गुहार, प्रमुख ने बताया साजिश

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के तरवां थाना के मियापुर बासदेवा के निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू और बीडीओ राजेश यादव भ्रष्टाचार में नियुक्त होने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य के अनुसार पल्हना ब्लॉक क्षेत्र में लाइट और वाटर कूलर लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान करा लिया गया है। प्रति लाइट की कीमत नौ लाख से लेकर साढ़े सात लाख दिखाई गई है जबकि हकीकत में कीमत मात्र ढाई से तीन लाख रुपए ही है। जितनी लाइट दिखाई गई है उसकी आधी भी नहीं लगाई गई है। वहीं पिछले महीने मरम्मत के नाम पर भी 60 लाख रुपए का भुगतान करा लिया गया है। जो कि बहुत ही ज्यादा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करती है लेकिन पल्हना में पूरी तरह से भ्रष्टाचार हो रहा है। इसी के खिलाफ उन्होंने डीएम से लेकर लोकायुक्त तक शिकायत की है। सभी आरोपों के साक्ष्य उनके पास हैं। इसको लेकर उन्होंने कमेटी गठित कर जांच की मांग की है। वहीं पल्हना प्रमुख अनुराग सिंह ने जेम पोर्टल से टेंडर के अनुसार कार्रवाई की सफाई दी।

पल्हना ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप

आरोप लगाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से लगाई गुहार

ब्लॉक क्षेत्र में लाइट व वाटर कूलर लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *