पड़ोसी पर घर के बाहर मूत्र करने, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का महिला के आरोप पर मुकदमा दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायंदराज गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर अश्लील हरकतें करने, छेड़छाड़, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी सुनील दुबे कई दिनों से उसके घर के सामने आकर अशोभनीय हरकतें करता है और सार्वजनिक उपद्रव फैलाता है। महिला का कहना है कि आरोपी घर के सामने कूड़ा भी फेंकता है, जिससे परिवार परेशान है।
आरोप है कि 30 मई की रात करीब आठ बजे आरोपी ने महिला की पुत्री पर एलएसडी फेंकने की कोशिश की तथा विरोध करने पर महिला, उसके पति और पुत्र को गोली मारने की धमकी दी। साथ ही दुष्कर्म करने की धमकी और अभद्र गालियां भी दीं। पीड़िता ने आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुनील दुबे निवासी सरायंदराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शशि सिंह को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *