आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन पत्र खरीदने व दाखिल करने का समय था। पहले दिन कुल 23 प्रत्याशियों ने 35 सेट में नामांकन पत्रों को खरीदा। जबकि एक प्रत्याशी ने नामांकन भी कर दिया। लोक सभा 69-आजमगढ़ के लिए जनराज्य पार्टी से पारस यादव, निवासी ग्राम सलेमपुर (खोदादपुर) पोस्ट सुल्तानीपुर, ब्लाक व थाना जहानागंज, आजमगढ़ द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। नाम निर्देशन पत्र क्रय करने वालों में सोहित यादव उर्फ सच्चे लोहिया- वोट से पार्टी इण्टरनेशनल- 02 सेट में, पारस यादव जनराज्य पार्टी 01 सेट,
राज बहादुर यादव – समाजवादी पार्टी – 04 सेट, अनिल कुमार चौहान – आम जनता पार्टी सोसलिस्ट आजमगढ़ 03 सेट, रविन्द्र नाथ शर्मा – मौलिक अधिकार पार्टी 01 सेट, राम सिंह चौहान निर्दल 01 सेट, राम बचन पु0 विदेशी – निर्दल – 01 सेट, राकेश गोंड निर्दल – 01 सेट, राम बचन पुत्र रामदास- निर्दल 01 सेट, राजीव निर्दल 02 सेट, अनिरूद्ध राम पासी असंख्य समाज पार्टी – 01 सेट, अरूणेन्द्र कुमार सिंह- भारतीय जनता पार्टी- 03 सेट, बद्री सिंह – राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रान्ति पार्टी 02 सेट, पंकज कुमार यादव निर्दल 02 सेट, राजू यादव निर्दल – 01 सेट, उमा शंकर सिंह – निर्दल – 01 सेट, रेनू -निर्दल – 01 सेट, प्रकाश नारायन – निर्दल – 02 सेट, मशहूद अहमद – निर्दल – 01 सेट, सभाजीत सिंह – बहुजन समाज पार्टी – 01 सेट, सुग्रीव चौहान – राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट – 01 सेट, विजय कुमार – निर्दल – 01 सेट, शशिधर सिंह – निर्दल – 01 सेट में नामांकन पत्र क्रय किए।