ननिहाल में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम बालक की बाइक के धक्के से गई जान, सूचना के बाद मौके पर पहुंची कई थाना की फोर्स

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे शनि चौहान उम्र 4 वर्ष अपने ननिहाल में घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक आई और उसे धक्का लग गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पिता राम आशीष चौहान सींही थाना जहानागंज के रहने वाले हैं। कुंजी गांव में कमल चौहान के यहां बच्चों का ननिहाल है।, चार माह से मासूम अपनी माता कुसुम देवी के साथ कुंजी में ननिहाल में रह रहा था। वह सुबह खेल रहा था अचानक बाइक आई और उसको धक्का लग गया। जब तक परिवार के लोग उसको अस्पताल ले जाते तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक शनि एक भाई और एक बहन थे। बहन का नाम पल्लू है। उसकी उम्र 6 वर्ष है। सूचना के बाद तत्काल मौके पर थाने की फोर्स पहुंच गई। थानाध्यक्ष जहानागंज केके गुप्ता ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजन चौहान थे और जिससे धक्का लगा था। वह हरिजन थे। कोई बवाल ना हो इसलिए हम लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *