रोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, साथ बैठी पत्नी घायल

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के कँधरापुर थाना क्षेत्र के मंदिर से फुलेहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान बीती रात करीब 12:30 बजे सिधारी स्थित एक नर्सिंग होम में मौत हो गई। मृतक 70 वर्षीय संत समागम यादव निवासी मोलनापुर माफी थाना रानी की सराय थे। वह 27 जुलाई को घटना के दिन अपनी पत्नी देवमती 65 वर्ष के साथ अपनी ससुराल फुलेहरा जा रहे थे। शाम को करीब 5:00 बजे जैसे ही मंदुरी से दाहिने फुलेहरा की तरफ मुड़े थे। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आया गया। वहीं परिजनों को सूचना दी गई कि जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के पुत्र अजय कुमार यादव ने कहा कि सूचना के बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर दोनों की हालत गंभीर गंभीर थी। जिसके बाद दोनों के रेफर होने पर नर्सिंग होम सिधारी पर ले जाया गया। देवमती की हालत में सुधार होने के बाद छोड़ दिया गया। लेकिन बीती रात संत समागम यादव की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *