पैदल जा रहे युवक को मनबढ़ ने मारी गोली, पेट में गोली लगने से घायल युवक को लाया गया जिला अस्पताल

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में शुक्रवार की शाम को एक युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि जहानागंज थाना क्षेत्र के शमशुद्दीन पुर गांव का निवासी 25 वर्षीय मोलू यादव अपने घर का निर्माण कर रहा है और वह सुबास यादव के बिल्डिंग मैटीरियल का सामान शेखूपुर से लिया है। इसी सिलसिले में शाम को वह शेखूपुर गया था। आरोप है कि एक युवक जिसका नाम दीपक यादव निवासी शेखूपुर है। वही आरोप है कि दूसरा युवक अभय राय ग्राम गहूनी थाना मेंहनगर वह जंगी यादव के बिल्डिंग मैटेरियल सेखूपर डीहा रोड के सामने दौड़ाकर गोली मारा। वह भागते भागते सुबास यादव बिल्डिंग मैटेरियल के दुकान मे जान बचा कर भागने लगा। मोलू यादव गोली लगने से मौके पर ही गिर गया। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। युवक को पेट में गोली लगी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आनन फानन में घायल युवक को चक्रपानपुर स्थित PGI ले जाया गया। यहां बताया गया कि युवक को पेट में गोली लगी और उसके बाद आर पार हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शाम को परिजन जिला अस्पताल लेकर मोनू यादव को पहुंचे। जहां पर उसका उपचार कराया जा रहा था। पुलिस घायल युवक से घटना का ब्यौरा लेने में जुटी हुई थी। वही घटनास्थल पर भी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मौके पर कई थाना की फोर्स व SOG भी पहुंच गई थी। घटना किसी रंजिश को लेकर की गई है। इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी। हालांकि यह बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मनबढ़ है और उसके ऊपर मुकदमे भी दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *