बुधवार को पुलिस लाईन परिसर आजगमढ़ में सेवानिवृत्त गोपाल स्वरूप वाजपेयी पुलिस उपाधीक्षक (सीओ मुख्यालय), उप-निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह (पुलिस लाइन आजगमढ़) तथा उप-निरीक्षक परमहंस सिंह (थाना दीदारगंज) के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक व 02 उपनिरीक्षक 31 जनवरी को सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार द्वारा सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी गण को मोमेन्टो देकर सम्मानित करते हुए भावभिनी विदाई दी गयी। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गयी। अन्य अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक एवं उपनिरीक्षकों माला पहनाकर उपहार देते हुए भावभिनी विदाई दी गयी। उक्त कार्यक्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व सदर पेशी के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन परिसर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
सेवानिवृत 01 पुलिस उपाधीक्षक व 02 उप-निरीक्षक को दी विदाई
एसपी अनुराग आर्य, एएसपी शैलेंद्र लाल, संजय कुमार समेत अन्य रहे मौजूद