सब्जी मंडी के सामने लेमन बैलेंस स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 7 पुरुषों पर कार्रवाई, मौके पर मिली 3 महिलाओं को काउंसलिंग कर छोड़ा

Uncategorized

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा सब्जी मंडी के सामने स्थित “लेमन बैलेंस” स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में की गई।
बताया गया कि एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी सदर पर्याप्त पुलिस बल के साथ स्पा सेंटर पहुंचे और मौके पर जांच-पड़ताल की। छापेमारी के दौरान सेंटर में 7 पुरुष और 3 महिलाएं मौजूद मिलीं।
पुलिस के अनुसार, महिलाओं को समझा-बुझाकर वहां से वापस भेज दिया गया। वहीं, मौके पर मिले 7 पुरुषों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच और नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *