नगर पालिका की जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी, खराब स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठा

Uncategorized

आजमगढ़। आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता अजय सिंह, मोनू विश्वकर्मा आदि ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को पत्रक सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी, खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और बंधों की सफाई सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। भाजपा नेता ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए इनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाना आवश्यक है।
इसके अलावा निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों में कथित धांधली और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। अजय सिंह ने कहा कि टेंडर और निर्माण कार्यों की जांच के लिए निष्पक्ष समिति गठित की जानी चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
उन्होंने पालिका प्रशासन से सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनहित में पालिका प्रशासन के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *