साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 9,691 रुपये, पत्तल दोना के व्यवसाय में लाभ का दिया था झांसा

Uncategorized

आजमगढ़। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायमीर थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने एक पीड़ित युवक की ठगी गई रकम वापस कराई है। पत्तल-दोना व्यवसाय में लाभ दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक से रुपये ठग लिए थे।
जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर क्षेत्र के बीनापारा निवासी मुदब्बिर पुत्र जुल्करनैन ने एनसीआरपी पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने व्यवसाय में अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे 9,750 रुपये की ठगी कर ली।
शिकायत मिलते ही थाना सरायमीर की साइबर हेल्प डेस्क सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद ठगी गई धनराशि में से 9,691 रुपये होल्ड करा दिए गए। बाद में न्यायालय के आदेश के उपरांत पुलिस ने बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करा दी।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज गौड़, महिला आरक्षी ममता सिंह, कांस्टेबल सोनू कुमार गुप्ता और कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव की भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत महसूस की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *