आजमगढ़ से विदा हुए एएसपी मधुबन कुमार सिंह और चिराग जैन, नई तैनाती पर मिली शुभकामनाएं, DIG और SSP ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित, कार्यकाल की सराहना की

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद से स्थानांतरित हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन को गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई तैनाती पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद हापुड़ में हुआ है, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन को अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर जनपद बरेली में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विदाई समारोह में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी नई तैनाती पर भी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *