होली पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोपी गैंगस्टर एक्ट में दशहरे से पहले गिरफ्तार, 11 मुकदमों का आपराधिक इतिहास, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, गनर की बंदूक से फायरिंग करने के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

Uncategorized

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आधार पर जिलाधिकारी से अनुमोदित गैंगचार्ट के क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 545/26 दर्ज किया गया। यह मुकदमा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 2(ख)(1)/3(1) के तहत पंजीकृत किया गया है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार राव (40) पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम हीरापट्टी, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के जारी आपराधिक इतिहास के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2010 से वर्ष 2026 तक कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कोतवाली और कंधरापुर थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी की। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति, कांस्टेबल सुमित कुमार, राहुल कुमार यादव, जयशंकर और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव शामिल रहीं। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *