
आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की। स्कूल से घर लौट रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने और इशारे करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के आसपास खड़े मिले दो अन्य युवकों समेत तीन के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
