धुएं के विवाद में बर्तन कारखाने पर हमला, मालिक समेत चार घायल

Uncategorized

आजमगढ़ : फूलपुर नगर के शनिचर बाजार स्थित एक बर्तन कारखाने और कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार शाम धुएं के विवाद को लेकर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुए हमले में कारखाने के मालिक कैलाशनाथ रूंगटा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कारखाने की चिमनी से निकल रहे प्रदूषित धुएं को लेकर पीछे रहने वाले मनोज यादव और उनके परिजनों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि मनोज यादव अपने 10-15 साथियों के साथ कारखाने पर पहुंच गया।
पीड़ित की तहरीर के मुताबिक, हमलावर लाठी-डंडा, ईंट और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने कारखाने में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मालिक कैलाशनाथ रूंगटा व कर्मचारियों पंकज, मोहन और कमलेश पर हमला कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावरों ने कारखाने परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और उनके शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान जब पुलिस को सूचना देने की कोशिश की गई तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने थाना फूलपुर में 5 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ एल्युमिनियम फैक्ट्री से निकल रहा प्रदूषित धुआं था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले से तनाव चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *