
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन के विवाद में ब्रेजा कार छीनने और विरोध करने पर युवक को जबरन अपने साथ ले जाकर ऑनलाइन माध्यम से 15 हजार रुपये मंगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीनी गई ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कठौरा गांव निवासी धनंजय यादव ने 17 अक्टूबर को सिधारी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने उसकी ब्रेजा कार छीन ली। रुपये मांगने पर विरोध करने के कारण उसे जबरन अपने साथ ले गए और ऑनलाइन माध्यम से 15 हजार रुपये मंगवा लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 426/26 में बीएनएस की धारा 309(4) और 140(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
