पोखरे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, माता-पिता का इकलौता बेटा था करन

Uncategorized

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के नरोत्तम ब्रह्म स्थान स्थित पोखरे में गुरुवार को नहाते समय डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीयनपुर थाना क्षेत्र के मदुवापार गांव निवासी करन पासवान पुत्र सूर्यभान पासवान के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, करन पासवान गुरुवार को नरोत्तम ब्रह्म स्थान स्थित पोखरे में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोखरे से निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
करन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *