शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप, वांछित गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रोडवेज परिसर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को एक महिला की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर विशाल विक्रम सिंह (37) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए और अपनी शादी की बात छिपाए रखी। जब पीड़िता को उसकी शादी के बारे में जानकारी हुई और उसने दूरी बनाने की कोशिश की तो उसे ब्लैकमेल कर धमकी दी जाने लगी।
इस मामले में कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 551/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक एवं रोडवेज चौकी प्रभारी सौरभ त्रिपाठी ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर 22 अक्टूबर को दोपहर 3:05 बजे रोडवेज से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल विक्रम सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह, निवासी लौदह इमादपुर, थाना मेहनगर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *