पुलिस मुठभेड़: गोकशी के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग का आरोप, 10 किलो प्रतिबंधित मांस, तमंचा, कारतूस और चापड़ बरामद

Uncategorized

छुट्टा पशुओं को पकड़कर वध करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आसपास घूमने वाले छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं को पकड़ने, सुनसान स्थानों पर उनका वध करने और मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि मांस की बिक्री से मिले रुपये आपस में बांटे जाते थे। आरोपियों ने कथित तौर पर विरोध करने वालों को डराने के लिए अवैध असलहा रखने की बात भी बताई है। पुलिस अन्य संभावित साथियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
सलमान पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
गिरफ्तार जमील पुत्र स्व. मोबिन की उम्र करीब 42 वर्ष और सलमान की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। दोनों ग्राम लहबरिया, सरसेना खालसा, थाना गंभीरपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, सलमान के खिलाफ वर्ष 2017 में गोवध निवारण अधिनियम और वर्ष 2018 में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था।
इस मामले में गंभीरपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 255/2026 के तहत बीएनएस, गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *