
परिजनों की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें शामिल अंकित यादव की दो दिन बाद जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्मा आइमा गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई थी।
रविवार देर शाम वाराणसी में रामप्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम और पांच साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का भाई प्रशांत (27) भी मारपीट में घायल हुआ था।
गांव में एहतियातन पुलिस तैनात
रामप्रसाद की मौत के बाद गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान ने बताया कि रामप्रसाद की मौत की सूचना मिली है। परिजन वाराणसी से शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए थे। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दरोगा सुमित सहित पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
