
आजमगढ़। भंवरनाथ मंदिर के पास कंधरापुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर निर्माण के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे और शटरिंग के नीचे दबकर मौके पर ही दो मजदूरों की हालत अत्यंत नाजुक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि मंदिर की छत पर स्लैब डालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक शटरिंग ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। दोनों मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शटरिंग गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

