किराये के मकानों में छिपाकर रखे थे 672 किलो पटाखे, दो गिरफ्तार, दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की छापेमारी, 5.47 लाख रुपये के पटाखे बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतरौलिया पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। कस्बे में दो अलग-अलग किराये के मकानों में छापेमारी कर पुलिस ने कुल 672 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 47 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को सूचना मिली कि कस्बा अतरौलिया में किराये के मकानों में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने सम्मो माता मंदिर के पास आकाश कुमार सिंह के मकान में छापा मारा। यहां किरायेदार विरेन्द्र कुमार गुप्ता (42) के कमरे से 24 गत्तों में रखे 325 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इनकी कीमत करीब 2 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उसे सुबह करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *